अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट

Agniveers retention: देश की सबसे चर्चित सैन्य अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. नए नियम के मुताबिक चार साल की सेवा पूरी करने वाले केवल 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही नियमित सेवा में रखा जा सकता है, लेकिन अब इस सीमा को बढ़ाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.

अग्निवीर पहले चार साल की सर्विस पूरी करने के बाद सेवा से मुक्त किए जाएंगे. इसके बाद जो अग्निवीर आगे भी नौकरी करना चाहेंगे, उन्हें मेरिट के आधार पर सलेक्ट कर दोबारा नियमित सैनिक के रूप में भर्ती किया जाएगा. नौसेना ने सबसे अधिक 75 प्रतिशत अग्निवीरों को स्थायी सेवा में रखने का सुझाव दिया है. वहीं, सेना और एयरफोर्स ने इस सीमा को मौजूदा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर करीब 50 प्रतिशत करने की इच्छा जताई है. 

अहम बात यह भी है कि इस मामले पर तीनों सेनाओं के बीच अहम चर्चा होनी बाकी है. इस बीच अग्निपथ योजना के तहत भर्ती दायरा लगातार बढ़ रहा है. पिछले ट्रेनिंग सर्किल में केवल सेना में ही करीब 70 हजार अग्निवीर ट्रेनिंग ले रहे थे. अगले ट्रेनिंग ईयर में लगभग 90 हजार वैकेंसी निकाले जाने की संभावना है. 

इसे भी पढ़ें:-यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, मुंबई में ‘रेड अलर्ट’ जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *