यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, मुंबई में ‘रेड अलर्ट’ जारी

Weather today: देशभर में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. जो तेजी से उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है. जिसकी वजह से मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में आंधी, तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसमें दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, तमिलनाडु, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, केरल, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं.

दिल्ली-NCR का मौसम?

राजधानी दिल्ली में 6 से 8 जुलाई तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा. जिससे आस-पास के इलाकों में गर्मी और धूप से तो राहत मिलेगी, प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मॉनसून का तगड़ा असर दिखने वाला है. प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, आगरा, वाराणसी, देवरिया, बलिया, सोनभद्र और मिर्जापुर समेत कई जिलों में 9 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें

बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है.

राजस्थान के कई इलाकों में तूफानी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. झालावाड़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है. इसके अलावा जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और चुरू समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

महाराष्ट्र के मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी

महाराष्ट्र में हालात काफी गंभीर हैं. मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए बहुत तेज बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों को घरों से बाहर निकलते समय बेहद सावधानी बरतने को कहा है. इसके अलावा अमरावती, नागपुर, वर्धा और चंद्रपुर जैसे जिलों में भी 7 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है.

जम्मू-कश्मीर भारी बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और जम्मू सहित कई जिलों में 11 जुलाई तक तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटे) के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें:-अपने गुरु को नही छोड़ता शिष्य: दिव्य मोरारी बापू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *