अमरनाथ यात्रा का सफल आयोजन करना हमारा संकल्प: एलजी मनोज सिन्हा

Jammu and Kashmir: अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में 1.13 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर आशीर्वाद ले चुके हैं। वही श्रद्धालुओं के भारी उत्साह के बीच जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने एक उच्च-स्तरीय बैठक की। बता दे कि इस बैठक में यात्रा की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और तीर्थयात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की व्यापक समीक्षा की गई।

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि तीर्थयात्रियों को सही ढंग से पंजीकरण हो और जमीन पर मौजूद अधिकारी उनकी अच्छी तरह से मदद करें।  उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के हों यह हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

एलजी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। यह हमारे देश की उम्मीदों और आध्यात्मिक चेतना और भारत की सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत को दिखाती है, यह दुनिया के सामने देश की अनोखी सॉफ्ट पावर को पेश करती है। यह पवित्र यात्रा हमारी राष्ट्रीय पहचान का एक अहम हिस्सा भी है। श्री अमरनाथ जी यात्रा का सुचारू, सुरक्षित और सफल आयोजन सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में मुख्य सचिव अटल डुल्लू, बिजली विकास विभाग के सचिव अश्वनी कुमार, गृह विभाग के प्रधान सचिव चंद्रकर भारती, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सीईओ डॉ. मनदीप भंडारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *