सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Jammu and kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में सुरक्षाबलों ने बुधवार को आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकवादी मारा गया है। आतंकी जाकिर के पास भारी मात्रा हथियार मिले। अभी इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार शोपियां ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ़ के साथ मिलकर चलाए गए एक जॉइंट ऑपरेशन में लश्कर टॉप कमांडर जाकिर गनई को मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों को 3 जुलाई मीमंदर इलाके के एक घने बाग में लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा गया था। इसके बाद  जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाश जारी किया था।

सेना की काउंटर-इंसर्जेंसी यूनिट विक्टर फोर्स ने इलाके में अधिक जवान तैनात किए थे, ताकि आतंकियों के भागने के सभी रास्तों को बंद किया जा सके। सुरक्षा रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आतंकी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले हैं। इनमें जाकिर वर्ष 2024 से लश्कर से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि लतीफ पिछले साल आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। जाकिर का नाम पहलगाम हमले में भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *