बारिश से बेहाल हुई दिल्ली, सड़कों पर घुटनों तक लगा पानी

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में मानसून का दौर जारी रहा। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार  हो रही बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया।

बता दे कि  10 जुलाई तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई जा रही है। पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई तक बारिश का एक नया दौर शुरु होगा।

जलभराव से बढ़ी लोगों की परेशानी
स्थानीय प्रशासन ने जलभराव वाले क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया है। बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *