महाराष्ट्र में लगातार 4 बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें कितनी थी तीव्रता

Earthquake: महाराष्ट्र के लातूर जिले में गुरुवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब लगातार तीन बार भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में ला दिया. जिसके बाद स्थानीय लोग तुरंत घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर पहुंचे. हालांकि, राहत की बात यह है कि जिला प्रशासन के अनुसार अब तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान या किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली है.

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के सिरली-पांगरा शिंदे गांव में पहला झटका रात करीब 1:37 बजे आया. जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई है. इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था. दूसरा झटका रात 2:15 बजे ककड़धाबा गांव के पास महसूस हुआ. इसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई. इसके ठीक दो मिनट बाद रात 2:17 बजे का तीसरा झटका और 3:23 बजे चौथैा झटका महसूस हुआ.

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें. साथ ही, भूकंप महसूस होने पर तुरंत घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर जाने की सलाह दी गई है. 

इसे भी पढ़ें:-बारिश से बेहाल हुई दिल्ली, सड़कों पर घुटनों तक लगा पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *