यूपी-बिहार समेत 18राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD की चेतावनी

Weather Update: देशभर में मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकार्ड तोड़ बारिश हो रही है. जिससे कई नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. कहीं लैंडस्लाइड तो कहीं समंदर में घटनाएं हो रही है. मौसम विभाग द्वारा आज 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70 की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसमे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र समेत कई राज्य शामिल है.

दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कुछ दिनों से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. आज दिल्ली के कई क्षेत्रों में भीषण बारिश और आंधी तूफान चलने की संभावना है. जब तक कि यह दबाव और उत्तर की ओर नहीं बढ़ जाता, जिसके बाद 12 जुलाई से शहर में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है.

पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट

यूपी कई जिलों में आईएमडी ने आज भारी बारिश की चेतावनी दी है. उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर कम दबाव प्रणाली और संबंधित ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण मानसून गतिविधि मजबूत हुई है, जिसके अगले 24 घंटों में उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने की उम्मीद है, जिससे पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश होगी11 जुलाई तक राज्य भर में व्यापक वर्षा होने की उम्मीद है, अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के कई जगहों पर बौछारों के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बिजली गिरने के साथ गरज और भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है.

बिहार-झारखंड के लिए अलर्ट

बिहार को लेकर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बिहार के सारण, सिवान, मुंगेर, भोजपुर, करिहार, गया, सहरसा, किशनगंज, सुपौल, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसके अलावा झारखंड के भी कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार बिलासपुर, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, सिरमौर, सोलन और शिमला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.

अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश को लेकर कहा कि शुक्रवार से बारिश में कमी आने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए पापुम पारे, लोअर दिबांग घाटी और तिरप जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढे़ं:-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *