लाल किला को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई से दिल्ली तक मचा हड़कंप

Delhi: राजधानी दिल्ली से  इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक कॉलर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को  लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी दी है. धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम ने तुरंत दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. फिर दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम ने नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस को इस बारे में सूचित किया. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. 

मिली जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात कॉलर द्वारा लाल किले को बम से उड़ाने के बाद मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम ने दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को जानकारी दी. सूचना मिलते ही उत्तरी जिला पुलिस हरकत में आ गई और लाल किले के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई. सुरक्षा कर्मियों द्वारा गहन जांच पड़ताल की गई, जिसमें किसी भी संदिग्ध वस्तु या खतरे का पता नहीं चला. जांच के बाद पुलिस ने इस कॉल को एक फर्जी या ‘हॉक्स’ कॉल घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें:-प्रशासन बने जिला पंचायत अध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *