बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा 12 एग्जाम स्पेशल ट्रेनें

Indian railways: भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कुल 12 एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 11 जुलाई को 2 एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी और 12 जुलाई को 10 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. रेलवे ने इन सभी 12 एग्जाम स्पेशल ट्रेनों की डिटेल्स शेयर की है. 

बिहार में बीते 14 जून को मद्य निषेध कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी. इस परीक्षा के आयोजन में भीड़ की वजह से काफी बवाल हुआ था. रेलवे स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की भीड़ की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इससे परीक्षार्थी के साथ-साथ रेल यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. वहीं अब 12 जुलाई 2026 को मद्य निषेध अवर निरीक्षक (SI) पद की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है. ऐसे में रेलवे के लिए फिर से चुनौती सामने आने वाली है. इसे देखते हुए रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है.

11 जुलाई को चलाई जाने वाली एग्जाम स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

  • ट्रेन नंबर- 03201, पटना-छपरा एग्जाम स्पेशल ट्रेन पटना से 21.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03.00 बजे छपरा पहुंचेगी. ये ट्रेन पाटलिपुत्र, छपरा ग्रामीण के रास्ते चलाई जाएगी.
  • ट्रेन नंबर- 03202, पटना-भभुआ रोड एग्जाम स्पेशल ट्रेन पटना से 23.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.00 बजे भभुआ रोड पहुंचेगी. ये ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम के रास्ते चलाई जाएगी.

12 जुलाई को चलाई जाने वाली एग्जाम स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

  • ट्रेन नंबर- 03203, बक्सर-पटना एग्जाम स्पेशल ट्रेन बक्सर से 06.30 बजे प्रस्थान करेगी और 09.15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. ये ट्रेन डुमरांव, बिहिया, आरा, बिहटा एवं दानापुर के रास्ते चलाई जाएगी. 
  • ट्रेन नंबर- 03204, बख्तियारपुर-राजगीर एग्जाम स्पेशल ट्रेन बख्तियारपुर से 07.15 बजे प्रस्थान करेगी और 09.15 बजे राजगीर पहुंचेगी. ये ट्रेन बिहारशरीफ, पावापुरी रोड, नालंदा के रास्ते चलाई जाएगी.
  • ट्रेन नंबर- 03205, राजगीर-बख्तियारपुर एग्जाम स्पेशल ट्रेन राजगीर से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और 16.45 बजे बख्तियारपुर पहुंचेगी. ये गाड़ी नालंदा, पावापुरी रोड, बिहारशरीफ के रास्ते चलाई जाएगी.
  • ट्रेन नंबर- 03206, किउल-गया एग्जाम स्पेशल ट्रेन किउल से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और 17.30 बजे गया पहुंचेगी. ये ट्रेन शेखपुरा, वारसलीगंज, नवादा, तिलैया, वजीरगंज के रास्ते चलाई जाएगी.
  • ट्रेन नंबर- 03207, नवादा-गया एग्जाम स्पेशल ट्रेन नवादा से 13.45 बजे प्रस्थान करेगी और 17.45 बजे गया पहुंचेगी. ये गाड़ी तिलैया, वजीरगंज के रास्ते चलाई जाएगी.
  • ट्रेन नंबर- 03208, नवादा-झाझा एग्जाम स्पेशल ट्रेन नवादा से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और 17.45 बजे झाझा पहुंचेगी. ये ट्रेन वरसलीगंज, शेखपुरा, किउल, जमुई के रास्ते चलाई जाएगी.
  • ट्रेन नंबर- 03209, बक्सर-दानापुर एग्जाम स्पेशल ट्रेन बक्सर से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और 17.30 बजे दानापुर पहुंचेगी. ये गाड़ी डुमरांव, बिहिया, आरा, बिहटा के रास्ते चलाई जाएगी. 
  • ट्रेन नंबर- 03210, पटना-बक्सर एग्जाम स्पेशल ट्रेन पटना से 17.00 बजे प्रस्थान करेगी और 20.00 बजे बक्सर पहुंचेगी. ये एग्जाम स्पेशल ट्रेन दानापुर, बिहटा, आरा, बिहिया एवं डुमरांव के रास्ते चलाई जाएगी. 
  • ट्रेन नंबर- 03211, गया-किउल एग्जाम स्पेशल ट्रेन गया से 17.45 बजे प्रस्थान करेगी और 21.45 बजे किउल पहुंचेगी. ये गाड़ी वजीरगंज, तिलैया, नवादा, वारसलीगंज, शेखपुरा के रास्ते चलाई जाएगी.
  • ट्रेन नंबर- 03212, झाझा-पटना एग्जाम स्पेशल ट्रेन झाझा से 18.00 बजे प्रस्थान करेगी और 22.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. ये स्पेशल ट्रेन जमुई, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना सिटी के रास्ते चलाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें:-प्रशासन बने जिला पंचायत अध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *