Chrome यूजर्स सावधान! एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका डिवाइस, तुरंत करें ये काम

Alert For Chrome Users: अगर आप लैपटॉप या डेस्कटॉप पर गूगल क्रोम इस्तेमाल करते हैं, तो यह सावधान हो जाइए. भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने क्रोम के पुराने वर्जन में कई गंभीर सुरक्षा खामियों की पहचान की है. इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम तक पहुंच सकते हैं, संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं या डिवाइस पर नियंत्रण भी हासिल कर सकते हैं. ऐसे में क्रोम को तुरंत अपडेट करना आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है.

इन यूजर्स पर सबसे ज्यादा खतरा

CERT-In के अनुसार, Windows और macOS पर 150.0.7871.114/.115 से पुराने Chrome वर्जन और Linux पर 150.0.7871.114 से पहले के सभी वर्जन इस खतरे के दायरे में हैं. अगर आपके कंप्यूटर में इससे पुराना Chrome इंस्टॉल है तो आपका सिस्टम साइबर हमलों की चपेट में आ सकता है.

कैसे हो सकता है साइबर हमला

बता दें कि हैकर्स आपके सिस्टम को कई तरीकों से अपने कंट्रोल में ले सकते हैं. हैकर आपको किसी फर्जी वेबसाइट को खोलने के लिए कहते हैं. अब जैसे ही आप उस वेबसाइट पर जाते हैं हैकर्स आपके सिस्टम या ब्राउजरी की कमी का इस्तेमाल करके आपके पूरे सिस्टम को अपने कंट्रोल में ले सकता है.

तुरंत करें ये काम

  • अपने कंप्यूटर पर Google Chrome ओपन करें.
  • ऊपर दाईं तरफ दिख रहे थ्री-डॉट्स वाले मेनू पर क्लिक करें.
  • नीचे आकर Help पर जाएं और फिर About Google Chrome पर क्लिक करें.
  • क्रोम अपने आप लेटेस्ट अपडेट चेक करके डाउनलोड कर लेगा.
  • अपडेट पूरा होने के बाद Relaunch पर क्लिक करके ब्राउजर को दोबारा स्टार्ट करें.
  • सरकार और टेक एक्सपर्ट्स ने सभी यूजर्स को सलाह दी है कि साइबर हमलों से बचने के लिए इस अपडेट को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें.

इसे भी पढ़ें:-कानून-व्यवस्था में सुधार और शिक्षा-स्वास्थ्य के आधुनिकीकरण से यूपी की बदली तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *