पीएम मोदी ने ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को किया संबोधित, कहा- भारत-न्यूजीलैंड के रिश्ते बेहद मजबूत

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यूजीलैंड दौरे के दूसरे दिन ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान पीएम मोदी ने 40 हजार भारतीयों को संबोधित भी किया. उन्होने नमस्ते बोलकर अपना संबोधन शुरू किया. यहां उन्होंने कहा कि आज 40 साल बाद भारत का कोई पीएम न्यूजीलैंड आया है. प्रधानमंत्री के रूप में भले ही मेरा पहला न्यूजीलैंड दौरा था, लेकिन 25-30 साल पहले जब मैं किसी सरकार का हिस्सा नहीं था, तब मुझे न्यूजीलैंड आने का मौका मिला था.

पीएम मोदी ने कहा, न्यूजीलैंड की असली ताकत यहां के स्थानीय लोग हैं. यहां के लोगों ने दिखाया है कि कोई देश जब एक जुनून, एक जज्बे के साथ आगे बढ़ता है तो वो दुनिया को इंस्पायर करता है. किवी इंडियन कम्यूनिटी को भी न्यूजीलैंड के दिलदार लोगों ने बहुत प्रेम से अपनाया है. अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. उन्होंने आपके टैलेंट, आपके विजन पर ट्रस्ट किया है. आज न्यूजीलैंड की इकॉनोमी, यहां की सोसायटी, किवी इंडियन्स नये-नये रंग भर रहे हैं. 

पीएम मोदी ने कहा, आप सभी जानते हैं कि भारत हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता है, जो आज अपनी प्राचीनता को सहेजते हुए आधुनिकता को स्वीकार कर रहा है. हर दौर में भारत ने खुद को ट्रांसफॉर्म किया है इसका कारण है हमारी सीखने की ललक. भारत सबसे सीखता है. हमारे लिए सामने वाले देश की जनसंख्या नहीं, जनकल्याण की भावना मायने रखती है इसलिए हमने न्यूजीलैंड से भी बहुत कुछ सीखा है और अब भी सीख रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें:-Chrome यूजर्स सावधान! एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका डिवाइस, तुरंत करें ये काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *