CM योगी ने गोरखपुर से शुरू की महावृक्षारोपण अभियान, 35 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य

UP News: यूपी में आज (12 जुलाई) महावृक्षारोपण 2026 अभियान की शुरुआत हुई है। सीएम योगी ने गोरखपुर से एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की.  इस अभियान के तहत पूरे राज्य में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। अभियान की थीम एक पेड़ मां के नाम रखी गई है। CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण किया. इस दौरान CM ने आसमान में गुब्बारे भी छोड़े और selfie भी ली.
इस  सीएम योगी ने कहा, “26 राजकीय विभागों के समन्वित प्रयासों से एक ही दिन में 35 करोड़ पौधारोपण का यह ऐतिहासिक अभियान पवित्र त्रिवेणी के रोपण, विकास वाटिका की स्थापना, किसानों को कार्बन क्रेडिट प्रमाण-पत्र वितरण तथा मौलश्री के पौधरोपण जैसे आयोजनों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण को जनभागीदारी का विराट उत्सव बनाएगा। आइए, ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाकर हरित, समृद्ध और विकसित उत्तर प्रदेश के इस ‘जन-महायज्ञ’ का हिस्सा बनें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *