Noida: नोएडा के मामूरा स्थित सेक्टर-66 में एक पांच मंजिला मकान में भीषण आग लग गई. इस घटना में दो लोगों की मौत की खबर है. इसके अलावा कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं. सात फायर टेंडर और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. इमारत में रहने वाले लगभग 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
पुलिस के अनुसार, आग पांच मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में लगी, जहां एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किया जा रहा था. चार्जिंग के दौरान स्पार्किंग होने से पास में खड़े पेट्रोल वाहनों में भी आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को चपेट में ले लिया. आग के बाद पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया, जिससे कई लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी. दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें:-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बने लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, राज्यपाल ने सौपी जिम्मेदारी