UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र दिया. इतना ही नहीं उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी, चेक आदि भी वितरित किया. जिसको पाकर मौजूदा सभी लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली.
इसी दौरान सीएम योगी का हाथ से बनाया गया चित्र लेकर एक युवक जनसभा में पहुंचा. संबोधन समाप्त होने के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर जब उस पर गई तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से कहकर उस युवक को मंच पर बुला लिया. वह युवक मंच पर पहुंचा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र उन्हें भेंट किया. मुख्यमंत्री ने उससे बातचीत भी की. युवक ने सीएम का पैर छुआ तो सीएम ने आशीर्वाद देते हुए उसकी पीठ भी थपथपाई.
इसे भी पढ़ें:-जापान ओपन बैडमिंटन के फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, सेमीफाइनल में चीन की चेन यूफेई को दी मात