भारत ने स्पेस सेक्टर में रचा इतिहास,आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’

Andhra Pradesh: भारत ने एक बार फिर अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है। भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 का सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। आंध्र प्रदेश श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से ‘विक्रम-1’ की लॉन्चिंग हुई है। ये भारत में बना पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट है, जिसे हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस ने तैयार किया है।

भारत में बने पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ने भरी उड़ान

बता दे कि भारत में बने पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट की पहली उड़ान है, जिसे मिशन आगमन नाम दिया गया है। यह भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

PM मोदी ने इसे बताया ऐतिहासिक नई शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्चिंग से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और इसे ‘ऐतिहासिक नई शुरुआत’ बताया है।

रॉकेट का नाम क्यों रखा विक्रम-1

बताया जा रहा है कि डॉ. विक्रम साराभाई के सम्मान में ‘विक्रम-1’ रखा गया है। डॉ. साराभाई ने ही देश के स्पेस सेक्टर की मजबूत नींव रखी थी। वो दूरदर्शी वैज्ञानिक थे। स्काईरूट अपने सभी रॉकेट्स के नाम उनके सम्मान में इसी सीरीज पर रखती है। यह भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट की लॉन्चिंग इसलिए इसे विक्रम-1 नाम दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *