Indian Railways: हर साल देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्रावणी मेले में पहुंचते हैं, जिसके चलते ट्रेनों में जमकर भीड़ हो जाती है. ऐसे में अगर आप भी बाबा बैद्यनाथ धाम जाकर जलाभिषेक करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि श्रद्धालुओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. दरअसल, रेलवे ने रांची और भागलपुर के बीच चार श्रावणी मेला स्पेशन ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है.
जानें रांची-भागलपुर स्पेशल का शेड्यूल
- ट्रेन नंबर 08646 रांची-भागलपुर स्पेशल
- चलेगी कब- 27 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक
- दिन – हर सोमवार और शुक्रवार
- समय- रांची से शाम 5:30 बजे रवाना होगी
भागलपुर-रांची स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन नंबर 08645 भागलपुर-रांची स्पेशल
- कब चलेगी- 28 जुलाई से 12 सितंबर 2026 तक
- दिन- हर मंगलवार और शनिवार को चलेगी
- समय – भागलपुर से सुबह 9:10 बजे रवाना होगी
श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
- ट्रेन नंबर 08690 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल
- कब से कब तक चलेगी- 26 जुलाई से 9 सितंबर 2026 तक
- दिन – हर रविवार और बुधवार को चलेगी
- समय- रांची से शाम 5:40 पर रवाना होगी
भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल
- ट्रेन नंबर 08689 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल
- कब से कब तक चलेगी- 27 जुलाई से 10 सितंबर 2026 तक
- दिन- हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी.
- समय-भागलपुर से सुबह 9:10 पर रवाना होगी.
इसे भी पढ़ें:-दुनिया की 5 सबसे खूबसूरत डॉग ब्रीड्स, जिनका मासूम चेहरा और खुशमिजाज अंदाज करता है अट्रैक्ट