Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह जवाहर भवन के चौथे तल पर आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देख लोगों में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने आग की सूचना अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को दी। 10 बजे के करीब पहुंची फायर ब्रिगेड टीम आग पर काबू पाने में जुटी है.
भवन में काम करने वाले एक कर्मी ने बताया कि जवाहर भवन के चौथे तल पर कैंटीन में आग लगी है. आग की शुरुआत कैंटीन से हुई. हमारे पास फायर फाइटिंग के लिए जो संसाधन थे, उससे हमने आग बुझाने की कोशिश की. सभी लोग बाहर आ गए हैं. किसी तरह के जान का खतरा तो नहीं है. लेकिन क्षति बहुत ज्यादा हुई होगी.
मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि लगभग आग पर काबू पा लिया गया है. शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी.उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी.
इसे भी पढे़ं:-Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी, चेक करें आज का ताजा भाव