Monsoon Session 2026: संसद का मॉनसून सत्र आज सोमवार (20 जुलाई) से शुरू होने जा रहा है. मॉनसून सत्र के शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने संसद से संबोधन दिया. जिसमें उन्होने कहा कि यह सत्र ऐतिहासिक होने वाला है. पीएम ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि देश ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं. अहम बात यह भी है कि केंद्र सरकार मानसून सत्र के दौरान कई अहम बिल पेश करने वाली है. इसमें वंदे मातरम से जुड़ा बिल भी शामिल है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मानसून हो या और मानसून सत्र, अगर दोनों ही प्रो एक्टिव हो, तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं और दोनों प्रोडक्टिव होते हैं, तो देश का कल्याण होता है, जीव मात्र का कल्याण होता है, इसलिए हम यही प्रार्थना करते हैं कि मानसून भी प्रो एक्टिव रहे और मानसून सत्र भी प्रोडक्टिव रहे.’
उन्होंने कहा, ‘पिछले 1 महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं. देशवासी गर्व से भर जाएं, इस प्रकार की सिद्धियों का सिलसिला चला है. चाहे राष्ट्रीय हो, अंतरराष्ट्रीय हो और अब तो अंतरिक्ष भी हो, एक प्रकार से भारत के लिए गर्व के पल रहे हैं.’
13 अगस्त तक चलने वाले संसद के मॉनसून सत्र के दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। इस दौरान 7 बिल पेश किए जाएंगे।
- इनकम टैक्स संशोधन बिल
- सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल
- जन्म और मृत्यु पंजीकरण बिल
- राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन बिल
- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास संशोधन बिल
- विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक
- विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक
इसे भी पढ़ें:-बुद्धिमान व्यक्ति वही जो पुण्य कर्म का करता है संचय: दिव्य मोरारी बापू