देश के कई राज्यों में मौसम हुआ सुहाना, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Weather Update: देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और कई हिस्सों में इसका रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बाढ़ और भारी बारिश से कई राज्यों में आफत बने हुए हैं। आज यूपी, बिहार, असम, जम्मू-कश्मीर और गुजरात समेत कई राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अत्यंत भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, आगरा समेत कई जिलों में 25 जुलाई तक भारी बारिश का दौर बना रहेगा।

बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में 26 जुलाई तक व्यापक वर्षा होगी। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर वज्रपात और बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के सभी 13 जिलों (देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार आदि) में 26 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है। पहाड़ों पर भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *