Delhi: गाजियाबाद और नई दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया. जहां एक मालगाड़ी के छह लदे हुए डिब्बे पटरी से उतर गए. दुर्घटना साहिबाबाद से नई दिल्ली की ओर लगभग एक किलोमीटर पहले हुई, जिसके चलते इस व्यस्त रेल मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हो गया. हालांकि इस घटना का असर व्यापक रहा और कुल 53 ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिनमें कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और आंशिक रूप से रद्द करना पड़ा. हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है.
हादसे की वजह से ट्रेनों के संचालन में बदलाव
- मार्ग बाधित होने के कारण 24 ट्रेनों को दिल्ली-नई दिल्ली के वैकल्पिक रास्ते से डायवर्ट किया गया है.
- यात्रियों की सुरक्षा और यातायात सुगमता को ध्यान में रखते हुए 16 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.
- कुल 5 पैसेंजर ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही शॉर्ट-टर्मिनेट या वहीं से वापस संचालित किया जा रहा है.
- आनंद विहार की ओर आने वाली 8 ट्रेनों को मुरादाबाद मंडल और उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के विभिन्न स्टेशनों पर रोककर रेगुलेट जा रहा है.
- इस दुर्घटना के कारण कुल 53 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है. रेलवे प्रशासन पटरी की मरम्मत और यातायात को जल्द से जल्द सामान्य करने के कार्य में जुटा हुआ है.
इसे भी पढें:-देश के कई राज्यों में मौसम हुआ सुहाना, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी