UP ATS के हत्थे चढ़ा ISI का एजेंट, आतंकी घटनाओं में शामिल होने का दावा

UP News: उत्तर प्रदेश ATS ने बलरामपुर जिले से एक युवक को गिरफ्तार कर आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है. एजेंसी का कहना है कि पकड़ा गया युवक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में था और भारत में बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था.

गिरफ्तार युवक की पहचान गैंसड़ी थानाक्षेत्र के गांव जमधरा निवासी 29 वर्षीय शहरोज अहमद के रूप में हुई है. ATS ने उसे 19 जुलाई को हिरासत में लिया. एडीजी कानून – व्यवस्था अमिताभ यश के अनुसार खुफिया सूचना मिली थी कि शहरोज पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क के संपर्क में है और किसी बड़ी आतंकी वारदात की साजिश में लगा है. इसी जानकारी के आधार पर निगरानी के बाद कार्रवाई की गई.

ATS सूत्रों के मुताबिक, शहरज अहमद मुंबई में कढ़ाई का काम करता था. वह कथित तौर पर Facebook और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म ‘सिग्नल’ के जरिए इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लोगों के संपर्क में आया था. एजेंसी का दावा है कि वह आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में शामिल था और उसे राजस्थान के श्री गंगानगर से हथियार और विस्फोटक लाने का काम सौंपा गया था. अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ के ATS पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है.

इसे भी पढ़ें:-नीट पेपर लीक मामलें पर बोले पीएम मोदी, परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना राष्ट्रीय जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *