बाढ़ पीड़ितों के लिए अब केंद्र बना सहारा, एलजी मनोज सिन्हा बोले-किसी को नही छोड़ेंगे अकेला

Jammu and Kashmir: केंद्र सरकार ने फ्लैश फ्लड से प्रभावित जम्मू-कश्मीर को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए राहत और बचाव कार्यों के लिए केंद्र की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

प्रभावित जिले राजौरी, पुंछ और डोडा जिलों में अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बचाव अभियान नागरिक प्रशासन, जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को युद्ध स्तर पर तैनात किया गया है।

एलजी मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता और आश्रय प्रदान करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *