अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पाकिस्तान के निवासी मोहम्मद रफीक उर्फ काला के रूप में हुई है. पर्गवाल क्षेत्र में 20 और 21 जुलाई की देर रात बीएसएफ की 134वीं बटालियन के जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे. इसी दौरान बीओपी मलाबेला के एफडीपी-27 के पास जवानों ने पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा.

जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन उसने आदेश की अनदेखी कर आगे बढ़ने का प्रयास किया. इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पूछताछ के लिए बीओपी मलाबेला ले गए.

प्रारंभिक पूछताछ में उसने दावा किया कि वह पाकिस्तानी क्षेत्र के लूनी गांव से अपनी बहन से मिलने के लिए निकला था, जिसकी शादी जंग गांव में हुई है. उसके अनुसार रास्ता भटक जाने के कारण वह अनजाने में भारतीय सीमा में दाखिल हो गया. हालांकि सुरक्षा एजेंसियां उसके इस दावे की सत्यता की जांच कर रही हैं.

इसे भी पढे़ं:-बाढ़ पीड़ितों के लिए अब केंद्र बना सहारा, एलजी मनोज सिन्हा बोले-किसी को नही छोड़ेंगे अकेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *