Odisha: ओडिशा के ढेंकानाल जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां शादी से लौट रही एक बारातियों से भरी महिंद्रा एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
यह हादसा बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के इंदीपुर-छतिया गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी सात लोग शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारातियों से भरी एक कार रात के अंधेरे में रास्ते में अनियंत्रित हो गई और सीधे एक बांध के पानी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग पानी में फंस गए और दम घुटने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान बंगुरीसिंह गांव के चंद्रकांत स्वैन, अभिजीत साहू, श्रीराम साहू, राकेश साहू और ढेंकानाल के अविनाश साहू के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ढेंकानाल जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें आज का ताजा भाव