पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच में पेपर लीक की घटनाओं पर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. पीएम मोदी ने गुरुवार (23 जुलाई) को घोषणा की कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, ताकि मामलों का त्वरित निस्तारण हो सके और दोषियों को समय रहते सजा मिल सके.

पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी हाल में पेपर लीक के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हमारे कदमों की कड़ी का ही एक हिस्सा है. पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग भी हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा.

पीएम मोदी ने पेपर लीक से जुड़े मामलों में न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं. सरकार चाहती है कि ऐसे मामलों का जल्द निपटारा हो और दोषियों को कानून के मुताबिक कठोर सजा मिले. उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और युवाओं का भरोसा किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा. सरकार का हर कदम छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में उठाया जा रहा है.

इसे भी पढें:-जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, पैसे के अभाव में नहीं रुकेगा इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *