विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज, थिएटरों में दिखा जश्न का माहौल

Jana Nayagan: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की मचअवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, जिसके चलते फैंस भी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं और रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं. गुरुवार को फिल्म की रिलीज के मौके पर पूरे तमिलनाडु में जश्न का माहौल बना हुआ है, जिनमें विजय की पार्टी TVK के फैंस और कार्यकर्ता दोनों शामिल हो रहे हैं.

विजय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ में ही नहीं, बल्कि पूरे देश-विदेश में भी है. फिल्म में कई बड़े कलाकार हैं, जिनमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण शामिल हैं.

जन नायकन’ ने मचाई धूम

चेन्नई के वुडलैंड्स और कैसीनो समेत कई सिनेमाघरों में इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के आने का स्वागत खास सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया. विजय का स्वागत करने के लिए रात के आसमान में लेजर बीम छोड़ी गईं और फैंस जोशीले गानों पर थिरकते नजर आए. बुधवार देर रात चेन्नई के एक सिनेमाघर में ड्रोन शो आयोजित किया गया, क्योंकि दर्शक सुबह के शो के इंतजार कर रहे थे. वहीं सिनेमाघरों के बाहर और चेन्नई के कुछ फेमस चौराहों पर अभिनेता-राजनेता के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए. PTI के अनुसार विजय ने खुद कुछ अधिकारियों के साथ बुधवार शाम को यहां ‘जन नायकन’ की एक खास स्क्रीनिंग देखी.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी थालपति वेत्री कोंडन उर्फ टीवीके (विजय) नाम के एक शख्स की है जो जेल में बंद है. एक दिन एक जेलर (गौतम वासुदेव मेनन) को उस पर दया आती है और वो नियमों के खिलाफ जाकर उसे उसकी बूढ़ी मां (रेवती) से मिलवा देता है.  नियम तोड़ने के चलते जेलर को सजा के तौर पर सस्पेंड कर दिया जाता है. कैद से रिहा होकर थलापति उसे जेलर की बेटी विजी (ममिता बैजू) का खयाल रखने लगता है. एक दिन जेलर की एक्सीडेंट में मौत हो गई और विजी को संभालने का जिम्मा थलापति ले लेता है.

दूसरी तरफ एंट्री होती है जॉन हेमलर (बॉबी देओल) की जो एक निर्दयी हत्यारा है. वो साउथ अफ्रीका में कत्लेआम मचाने के बाद अब भारत में भी आतंकवाद को बढ़ावा देने आया है.  इसी बीच एक दिन विजी किडनैप हो जाती है. जब थलापति उसे बचाने जाता है तो उसका सामना होता है जॉन हेमलर से. 

इसे भी पढें:-वेटिंग टिकट होने पर भी मिल सकती है कन्फर्म सीट, ऐसे करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *