RCTC Vikalp Scheme: कई बार यात्रा की तारीख नजदीक आ जाती है, लेकिन टिकट कंफर्म नहीं हो पाता जिससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे और IRCTC ने ऑप्शन स्कीम (Vikalp Scheme) शुरू की है. इस योजना के तहत अगर आपकी बुक की गई ट्रेन में सीट नहीं मिलती है, तो रेलवे आपको उसी रूट की किसी दूसरी ट्रेन में सीट देने की कोशिश करता है
IRCTC ऑप्शन स्कीम के लिए कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें.
- अपनी यात्रा की तारीख, स्टेशन और ट्रेन की क्लास चुनकर ट्रेन सर्च करें.
- यात्री की डिटेल भरकर टिकट बुक करें.
- अगर टिकट वेटिंग में है, तो Vikalp Scheme का ऑप्शन चुनें.
- ऑप्शन चुनने के बाद आपको उसी रूट की दूसरी ट्रेनों की लिस्ट दिखाई देगी.
- आप अपनी सुविधा के मुताबिक वैकल्पिक ट्रेन को चुन सकते हैं.