48.79 करोड़ रुपये से बदलेगा लोधेश्वर महादेव धाम, काशी की तर्ज पर होगा विकास

Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित प्राचीन लोधेश्वर महादेव धाम को जल्द ही काशी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर पर्यटन विभाग ने 48.79 करोड़ रुपये की समेकित पर्यटन विकास परियोजना को मंजूरी दी है. इसके तहत मंदिर परिसर में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी. मुख्यमंत्री ने 20 जुलाई को इस परियोजना का शिलान्यास किया था.

यह परियोजना न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र को और अधिक सुगम बनाएगी, बल्कि पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश द्वार, कवर्ड कॉरिडोर, क्लॉक रूम, मेडिकल सेंटर और कमांड सेंटर, हाईटेक विजिटर फैसिलिटी कॉम्प्लेक्स भी तैयार करेगी. इसके साथ ही यहां कवर्ड कारीडोर भी आकर्षण का केंद्र बनेगा.

बाराबंकी जिले की रामनगर तहसील के महादेवा गांव में घाघरा नदी के तट पर स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर अत्यंत प्राचीन एवं पवित्र शिव मंदिर है. यहां का शिवलिंग भारत के 52 दुर्लभ शिवलिंगों में से एक माना जाता है. इसको लेकर यह भी मान्यता है कि महाभारत काल में पांडवों ने यहां महायज्ञ किया था, जिसका प्रमाण आज भी मौजूद पांडव-कूप है. हर वर्ष महाशिवरात्रि पर लाखों भक्त यहां आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. जिसमें पौराणिक महत्व, श्रद्धा और चमत्कारों के कारण लोधेश्वर महादेव आस्था का प्रमुख केंद्र है.

इसे भी पढें:-2292 सहायक शिक्षक के पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षिक योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *