Himachal: हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर लाहड़ के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि परिवार अपनी मासूम बच्ची का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में कराने के बाद घर लौट रहा था.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे. रात का समय और दुर्गम इलाका होने के कारण राहत एवं बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण रहा. काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया.
मृतकों में गेहरा निवासी बचन सिंह (पुत्र नारायण सिंह), उनके बेटे रिपन कुमार (पुत्र बचन सिंह), रिपन कुमार की पत्नी रिम्पी, केसर सिंह की बेटी कीर्ति तथा एक वर्षीय मासूम बच्चा शामिल हैं. रिपन हिमाचल प्रदेश पुलिस की द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन (सेकेंड आईआरबीएन) में थे और सकोह में तैनात थे.