‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय…,’ गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये संदेश

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को समर्पित होता है. हर इंसान की सफलता के पीछे किसी न किसी गुरु का मार्गदर्शन जरूर होता है. गुरु सिर्फ शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन में सही और गलत की पहचान कराकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं. उनकी सीख और आशीर्वाद व्यक्ति को मुश्किल परिस्थितियों में सही फैसला लेने की ताकत देते हैं.

Guru Purnima 2026 पर अपने गुरुजनों को भेजें ये संदेश

A. गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं !
B. वाणी शीतल चन्द्रमा, मुख-मण्डल सूर्य समान,
गुरु चरनन त्रिलोक है, गुरु अमृत की खान
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई !
C. हरिहर आदिक जगत में पूज्य देव जो कोय,
सदगुरु की पूजा किए सबकी पूजा होय
D. सही क्या है गलत क्या है ये सबक पढ़ाते हैं,
झूठ क्या है और सच क्या है ये बात समझाते हैं,
जब सूझता नहीं कुछ भी हमको, तब राहों को सरल बनाते हैं
गुरु पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं!
E. गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण
शिष्य और गुरु जगत में, केवल दो ही वर्ण
गुरु पूर्णिमा की बधाई!
F. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मेरे गुरु के चरणों में प्रणाम,
मेरे गुरु जी कृपा राखियो, तेरे ही अर्पण मेरे प्राण
हैप्पी गुरु पूर्णिमा!
G. धरती कहती, अंबर कहते, बस यही तराना
गुरु आप ही वो पावन नूर हैं जिनसे रौशन हुआ जमाना,
H. करता करे ना कर सके,
गुरु करे सब होय सात द्वीप नौ खंड में गुरु से बड़ा न कोय.
I. मैं तो सात समुद्र की मसीह करु,
लेखनी सब बदराय
सब धरती कागज करु पर,
गुरु गुण लिखा ना जाय.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *