असम में बाढ़ का कहर जारी, 3 लाख लोग प्रभावित

Assam: पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मानसूनी बारिश आफत बनकर बरस रही है. असम में नदियां उफान पर हैं, जिससे राज्य के 7 जिले जलमग्न हैं. 24 घंटों में असम में 7 और लोगों की डूबने से मौत दर्ज की गई है, जिससे कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 75 हो गया है. हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने व्यापक राहत एवं पुनर्वास पैकेज की घोषणा की है, जिसमें मृतकों के परिवारों, छात्रों और गंभीर रूप से प्रभावित परिवारों के लिए विशेष आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है.

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 21 राजस्व सर्किलों के 622 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. कुल 3,32,639 लोग इस आपदा का सामना कर रहे हैं. हालांकि कई जिलों में जलभराव और नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अब भी हाई अलर्ट पर है और बचाव अभियान लगातार जारी है.

सरकार ने बाढ़ में मृत लोगों के परिजनों को मिलने वाली 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है. इस तरह प्रत्येक प्रभावित परिवार को कुल 9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. 

इसे भी पढ़ें:-आज भारत के लिए बेहद अहम दिन, कॉमनवेल्थ गेम्स में पदकों की होगी बरसात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *