Work From Home: हर इंसान जीवन में सफलता पाना चाहता है. कोई बड़ा बिजनेस करना चाहता है, तो कोई अपने करियर में ऊंचाई छूना चाहता है, लेकिन वर्क फ्रॉम होम ने काम करने का तरीका काफी बदल दिया है. घर से काम करने की सुविधा के कारण कई लोग लैपटॉप लेकर सीधे बिस्तर पर बैठ जाते हैं. जिसमें काम व आराम के बीच की सीमा खत्म होना आपकी सफलता की राह में बड़ा रोड़ा बन सकता है. ऐसी आदतें उत्पादकता और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को नुकसान पहुँचाती हैं
बेड पर बैठकर काम करना क्यों ठीक नहीं?
वर्क फ्रॉम होम के दौरान लोग सुविधा के लिए बेड पर बैठकर ऑफिस का काम करना आसान लगता है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से काम और आराम के बीच का अंतर खत्म होने लगता है. इससे आलस्य बढ़ता है, ध्यान भटक सकता है और काम की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है. वहीं, बेड पर लगातार काम करने से मानसिक थकान हो सकती है.
करियर पर प्रभाव
- बिस्तर पर काम करने की आदत से अनुशासन कमजोर हो सकता है.
- समय पर काम खत्म करने में परेशानी आ सकती है.
- प्रोफेशनल लाइफ में भी इसका प्रभाव दिखाई दे सकता है.
- इस आदत से व्यक्ति की कार्यक्षमता और आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है.
छोटी आदतें बदलें
- घर में काम के लिए एक शांत कोना चुनें जहां कुर्सी और टेबल हो.
- ऑफिस की तरह सुबह समय पर तैयार होकर काम शुरू करें.
- लगातार स्क्रीन के सामने बैठने के बजाय बीच-बीच में छोटा विश्राम लें.
इसे भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीरः किश्तवाड़ और शोपियां में बादल फटने से तबाही, तेज बहाव में बह गईं गाड़ियां, संपत्तियों को पहुंचा नुकसान