Jammu-Kashmir Floods: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और शोपियां में शुक्रवार की देर रात बादल फटने की घटना सामने आई है। किश्तवाड़ जिले के चत्रू इलाके में शुक्रवार देर रात करीब दो बजकर तीस मिनट पर बादल फटने की घटना हुई। पानी का बहाव इतना तेज था कि इसमें गाड़ियां तक बह गईं। लोगों की संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। हालांकि, नुकसान का सही अंदाजा अभी लगाया जा रहा है।
बादल फटने के बाद शनिवार को स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स तेजी से बचाव और लोगों को सुरक्षित निकालने का ऑपरेशन चलाया. तेज बारिश की वजह से पानी और कीचड़ का तेज बहाव हुआ, जिससे इलाके के पांच घरों और एक स्कूल की बिल्डिंग में पानी भर गया. एसडीआरएफ की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं और प्रभावित इलाके से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.
इस घटना के बाद चत्रू-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है. कई संवेदनशील हिस्सों में निरंतर भूस्खलन से राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा है. अधिकारी लगातार बारिश के बीच संवेदनशील इलाकों में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
इसे भी पढ़ें:-आंध्र प्रदेश के दौरे पर पीएम मोदी, रोड शो के बाद किया इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन