अतीक अहमद के छोटे बेटे समेत 2 की सड़क हादसे में मौत, 3 घायल

UP News: झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे के पूंछ थाना क्षेत्र के पास एक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई. इस दुर्घटना में उसके एक अन्य साथी ने भी दम तोड़ दिया. जबकि तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान मिलने आया था.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने आया था. मुलाकात के बाद वापस लौटते समय पूंछ क्षेत्र के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें अबान अहमद और सोनू की मौत हुई है. साथ में उसके 3 दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गए. जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू कर सभी कार सवारों को बाहर निकाला. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंछ भेजा गया. यहां दो घायलों को मृत घोषित कर दिया गया. एक घायल ने जो बताया उससे पुलिस के होश उड़ गए. उसने बताया कि मृतकों में एक अबान है, जो माफिया अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा है. फिलहाल पुलिस इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:-वाराणसी के मणिकर्णिका घाट तक पहुंचा गंगा का पानी, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों में बढ़ी चिंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *