पीएम मोदी ने हथकरघा दिवस पर बुनकरों और कारीगरों को किया नमन, देशवासियों से की ये अपील

National handloom day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर देश के नागरिकों से स्थानीय कपड़ों की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए अपील की है. उन्होंने देशवासियों को सोशल मीडिया के जरिए कहा कि देश की पारंपरिक शिल्पकला और स्थानीय बुनाई को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने का आग्रह किया. उन्होंने नागरिकों से स्थानीय कपड़ों की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए हैशटैग के साथ अपने ‘गेट रेडी विद मी’ (GRWM) वीडियो शेयर करने की अपील की.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि इस दिन देश अपनी समृद्ध और जीवंत हथकरघा विरासत का जश्न मनाता है. देश के बुनकरों और कारीगरों के कौशल, रचनात्मकता और समर्पण को नमन करते हुए श्री मोदी ने कहा कि पीढ़ियों से इन शिल्‍पकारों ने भारत की परंपराओं को संरक्षित और समृद्ध किया है.

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को क्रिएटिव ऑनलाइन पार्टिसिपेशन को बढ़ावा देने के लिए एक्स प्लेटफॉर्म का उपयोग किया. इसमें भारत की हथकरघा विविधता को लोकप्रिय बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया. उन्होंने लिखा, “7 अगस्त राष्ट्रीय हथकरघा दिवस है. आइए भारत की हथकरघा विविधता को लोकप्रिय बनाएं. #NationalHandloomDay का उपयोग करना न भूलें.”

इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: कहीं घटा तो कहीं बढ़ा पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए दिल्ली से मुंबई तक के ताजा भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *