इंस्टाग्राम और फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta को तगड़ा झटका, कोर्ट ने लगाया ₹5404 करोड़ का जुर्माना

META News: इस समय फेसबुक वाली कंपनी मेटा के अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं, उसे बार-बार झटके पर लग रहे हैं. ऐसे में कभी उसे भारत सरकार से माफी मांगनी पड़ रही है तो कभी जुर्माना झेल पड़ रहा है. जी हां, दरअसल, सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा पर मैक्सिको कोर्ट ने 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है. न्यू मैक्सिको की अदालत ने बच्चों की मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचाने के लिए मेटा पर यह जुर्माना लगाया है. यह राशि राज्य के उस फंड में जाएगी, जिसका इस्तेमाल किशोरों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए किया जाएगा.

समाचार एजेंसी के मुताबिक, कोर्ट ने फेसबुक-व्हाट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा को टीनएजर्स की मेंटल हेल्थ को नुसकान पहुंचाने के लिए $567 मिलियन देने का आदेश दिया. अगर रुपए में बात करें तो यह जुर्माना 54,04,19,89,050 रुपए होगा. यानी 54,04 करोड़ रुपए. अदालत ने गुरुवार को मेटा को आदेश दिया कि वह अपने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने वाले टीनएजर्स की मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए राज्य के फंड में $567 मिलियन जमा कर.

इसे भी पढ़ें:-रवींद्रनाथ टैगोर की 85वीं पुण्यतिथि आज, पढ़ें उनके अनमोल विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *