श्रीलंका टेस्ट सीरीज में इतिहास रच सकते हैं कप्तान शुभमन गिल

Sports: श्रीलंका दौरे पर टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही शुभमन गिल के सामने एक ऐसी चुनौती खड़ी हो गई है, जिसे पार करते ही उनका नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास रिकॉर्ड के साथ दर्ज हो जाएगा। गिल के पास सिर्फ बल्ले से टीम को मजबूती देने का मौका नहीं है, बल्कि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 3000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन सकते हैं।

बता दे कि भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से गॉल के मैहान में होगा। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी। 26 साल के गिल अगर दोनों टेस्ट में कुल 157 रन बना लेते हैं, तो वह WTC में 3000 रन पूरे कर लेंगे। गिल ने अब तक WTC में 40 मैचों में 2843 रन बनाए हैं। उन्हें 3000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 157 रन की जरूरत है। भारतीय बल्लेबाजों में इस समय गिल WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

कप्तानी में भी गिल के निशाने पर है बड़ा रिकॉर्ड

शुभमन गिल के लिए श्रीलंका दौरा सिर्फ 3000 WTC रन पूरे करने का मौका नहीं है। उनके पास बतौर कप्तान एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। मौजूदा 2025-27 WTC चक्र में भारतीय कप्तान के तौर पर गिल 8 मैचों में 950 रन बना चुके हैं। अगर वह 50 रन और बना लेते हैं, तो एक WTC चक्र में 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं, बतौर भारतीय कप्तान एक WTC चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी गिल अपने नाम कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *