हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर आवेदन शुरू, चेक करें डिटेल

High Court Vacancy: हाई कोर्ट में नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर आई है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जिला एवं सत्र न्यायालय में असिस्टेंट ग्रेड-3 के 1174 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है. योग्य उम्मीदवार हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है.

आवेदन के लिए जरूरी योग्यताएं 

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो. इसके साथ ही अभ्यर्थी ने MP CPCT एग्जाम एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन में 1 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो. 

आयु सीमा और आवेदन 

सहायक ग्रेड-3 पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष (1 जनवरी 2026 तक) है. मध्य प्रदेश के UR/EWS पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष,ओबीसी/एससी/एसटी पुरुष व महिला उम्मीदवारों की 45 वर्ष और राज्य सरकार/निगम/बोर्ड कर्मचारियों की अधिकतम आयु 45 वर्ष है.

कैसे होगा चयन?

एमपी हाईकोर्ट सहायक ग्रेड-3 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पहले 100 अंकों की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और फिर 50 अंकों की हिंदी टाइपिंग परीक्षा के आधार पर होगा. इसके बाद सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. अंतिम चरण में उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण होगा.

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से अधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in
    पर जाना होगा. 
  • यहां रिक्रूटमेंट-रिजल्ट सेक्शन में असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती का लिंक चुने. 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करें. 
  • अब आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें और निर्धारित फीस का पेमेंट करके फॉर्म सबमिट कर दें. 
  • आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म और फीस रशीद को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें. 

इसे भी पढ़ें:-ड्राई, ऑयली या सेंसिटिव? जानें किन लोगों के लिए नियासिनामाइड है बेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *