Vastu Tips: कारोबार की कमाई या महीने सैलरी खाते में आते ही लगता है कि इस बार खर्च में अच्छी बचत हो जाएगी, लेकिन कुछ ही दिनों में पैसा खर्च हो जाता है, इसका हिसाब लगाना मुश्किल हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसकी वजह कम आमदनी को मानना सही नहीं है. बल्कि खर्च करने का तरीका और पैसों को संभालने की आदत भी आर्थिक स्थिति पर असर डालती है. वहीं, वास्तु शास्त्र में घर की ऊर्जा और व्यवस्था को आर्थिक समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. इसी वजह से घर में साफ-सफाई, दिशाओं और कुछ खास चीजों को लेकर कई पारंपरिक मान्यताएं बताई जाती हैं।
आर्थिक समृद्धि के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय
- मुख्य द्वार को रखें साफ और रोशन: वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के आसपास कूड़ा, पुराने जूते, टूटे सामान या कबाड़ जमा करके नहीं रखना चाहिए. इसके साथ ही मुख्य द्वार को हमेशा साफ और रोशन रखने की सलाह दी जाती है।
- घर में टूटी चीजें जमा न करें: घर में टूटे बर्तन, बंद घड़ी, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, टूटा शीशा और बेकार पड़ी चीजों को लंबे समय तक घर में जमा करके न रखें।
- पोछे के पानी में मिला सकते हैं थोड़ा नमक: वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में नमक को नकारात्मकता दूर करने से जोड़ा जाता है. इसी वजह से कई लोग सप्ताह में एक बार पोछे के पानी में थोड़ा समुद्री नमक मिलाकर घर की सफाई करते हैं।
- उत्तर दिशा में भारी कबाड़ रखने से बचें: वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है और इसका संबंध धन-संपत्ति से जोड़ा जाता है।
- तिजोरी की दिशा का रखें ध्यान: तिजोरी में फटे नोट, बेकार कागज और पुरानी रसीदें भी जमा करके नहीं रखनी चाहिए. धन रखने की जगह को साफ और व्यवस्थित रखना उचित है।
- शाम को घर में जलाएं दीपक: सनातन परंपरा में शाम के समय घर में दीपक जलाने की परंपरा रही है. धार्मिक मान्यता है कि इससे घर का वातावरण सकारात्मक रहता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है. शाम के समय घर को साफ रखने और अनावश्यक अंधेरा न रहने देने पर भी ध्यान देना चाहिए।