High BP symptoms: हम अक्सर बीमारी का मतलब ‘दर्द’ या ‘बुखार’ समझते हैं, लेकिन हाई बीपी (High Blood Pressure) के मामले में कहानी बिल्कुल उलट है. ज्यादातर लोगों में हाई ब्लड प्रेशर के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते और इसका पता नियमित रूप से ब्लड प्रेशर मापने पर ही चलता है. अगर ब्लड प्रेशर 180/120 mmHg या उससे अधिक है और साथ में तेज सिरदर्द, सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, नजर में बदलाव, भ्रम, मतली या उल्टी जैसे लक्षण हैं, तो तत्काल चिकित्सा सहायता लेना जरूरी है.
ये हैं इसके शुरुआती लक्षण
अगर अचानक सिरदर्द के साथ नजर में बदलाव और चक्कर जैसी समस्या हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. हालांकि, सिर्फ सिरदर्द होने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर ही है.
अगर चक्कर के साथ धुंधला दिखना, भ्रम या चलने में परेशानी हो, तो तत्काल चिकित्सकीय जांच जरूरी हो सकती है.
ब्लड प्रेशर आंखों और रक्त वाहिकाओं पर असर डाल सकता है, जिसकी वजह से नजर धुंधली होने या देखने में बदलाव की शिकायत हो सकती है.
लंबे समय तक अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर दिल और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है और हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है.
जब सांस लेने में परेशानी के साथ सीने में दर्द, चक्कर या कमजोरी हो, तो यह गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है.
अत्यधिक बढ़े हुए ब्लड प्रेशर में कुछ लोगों को मतली और उल्टी की समस्या हो सकती है.
इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने सचिवों के साथ की हाई लेवल मीटिंग, अफसरों को दिया बड़ा मंत्र