Swine flu: देश के कई हिस्सों में इन दिनों स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं. राजधानी दिल्ली में भी इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के 1770 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जो पिछले साल आए 229 मामलों की तुलना में सात से आठ गुना ज्यादा है. वहीं, मानसून के दौरान मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. स्वाइन फ्लू का संक्रमण छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी को संक्रमित कर रहा है.
तेज बुखार और लंबे समय तक खांसी को न करें नजरअंदाज
डॉक्टरों के अनुसार, इस मौसम में कई मरीजों में लंबे समय तक रहने वाली खांसी और तेज बुखार देखने को मिल रहा है. वायु प्रदूषण के कारण फेफड़ों में होने वाली सूजन भी कुछ मरीजों में खांसी और सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ा सकती है. उन्होंने बताया कि एच1एन1 संक्रमण में आमतौर पर बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.
स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण
अचानक तेज बुखार या ठंड लगना
बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी
लगातार खांसी और गले में खराश
अचानक तेज बुखार या ठंड लगना
सांस लेने में परेशानी
संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी जरूर
हाथों को साबुन और पानी से नियमित साफ
खांसने-छींकने के बाद हाथ धोना
किसी व्यक्ति में फ्लू के लक्षण दिखें तो डॉक्टर से जांच
हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल
खांसी या छींक आने पर मुंह और नाक को टिश्यू से ढकना
टिश्यू को तुरंत फेंकें और उसके बाद हाथ साफ करें
इसे भी पढ़ें:-सावन के आखिरी सोमवार पर करें भगवान शिव की विशेष पूजा, जीवन में आएगी सुख-समृध्दि और शांति