25 August 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 25 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है. इस दिन स्वाति नक्षत्र के आयुष्मान योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
25 August 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, क्योंकि अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और मान-सम्मान लेकर आएगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और भाग्य का सहयोग मिलेगा. नौकरी में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा. कर्ज चुकाने की कोशिश कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में छोटी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है. धैर्य से काम लें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और नई योजनाओं पर काम करने का उत्साह बढ़ेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा. आय में सुधार और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में आपके काम की सराहना होगी. कार्यक्षेत्र में कुछ कठिन जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें बुद्धिमानी और सावधानी से पूरा करें. आपकी निर्णय क्षमता से लोग प्रभावित होंगे. राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. आय बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है, जिसे शांत रहकर सुलझाने का प्रयास करें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. कुछ मामलों में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ विषय चिंता बढ़ा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें. किसी जटिल मामले को अपनी बुद्धिमानी से सुलझाने में सफलता मिलेगी. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है. पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियों से शुरू हो सकता है. घर और कार्यस्थल पर बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. दिन बढ़ने के साथ परिस्थितियां बेहतर होंगी. नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता मिल सकती है. संतान से किए वादे पूरे करने का प्रयास करें. प्रेम और वैवाहिक जीवन में साथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा. अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण डील के लिए समय अनुकूल है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. नया कारोबार शुरू करने की योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रह सकती है, इसलिए खानपान और आराम का ध्यान रखें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन कामकाज में संयम जरूरी है. नौकरी में व्यस्तता बढ़ सकती है. नई जिम्मेदारियों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें. आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें. किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी से बचें. जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा. अजनबियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें. परिवार से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को अच्छी कमाई हो सकती है. घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन से प्रसन्नता मिलेगी, हालांकि खर्च भी बढ़ेंगे. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा. प्रेम संबंधों में साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और सफलता से भरा रहेगा. मेहनत से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है. नए कारोबार की शुरुआत के लिए समय अच्छा है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है. वाहन खरीदने का विचार बन सकता है. धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा और परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा. धन से जुड़े प्रयास सफल होंगे और लाभ के नए अवसर मिलेंगे. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. पिता का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा. किसी कठिन काम को अपनी बुद्धिमानी से पूरा करने में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें. विरोधियों से सावधान रहें और अपनी योजनाएं हर किसी से साझा न करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और प्रगति वाला रहेगा. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कानूनी मामलों में सफलता के योग हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे. हालांकि, अति उत्साह में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें और धैर्य से काम करें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-‘महाकाली’ का टीजर रिलीज, ‘शुक्राचार्य’ के खतरनाक रूप में दिखे अक्षय खन्ना