यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, 80 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather update: देश के कई राज्यों में मानसून के सक्रिय होने से झमाझम बारिश जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 25 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. इस दौरान 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को झमाझम बारिश होने के संभावना जताई गई हैं. दिन के समय में बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर बहुत हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान में 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने के आसार हैं. इसके बाद 26 और 27 अगस्त को भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वी यूपी में 25 से 27 अगस्त के दौरान मूसलाधार बारिश होने की आसार हैं. इसके अलावा 25 और 26 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रयागराज, प्रतापगढ़, मेरठ, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, अयोध्या, गाजीपुर, अमेठी, गोंडा, सहारनपुर, मथुरा, संभल, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में 25 और 26 अगस्त के बीच भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही 27 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है. वहीं 27 से 30 अगस्त के बीच एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने 25 अगस्त को पटना, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, गया, रोहतास समेत बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में 25 अगस्त को मौसम सामान्य रहने के संकेत हैं. लेकिन हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य होने की कारम से तापमान अन्य कई राज्यों में काफी बना हुआ है.

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 25 अगस्त को आंधी-बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. जिसमें भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर, टोंक, दक्षिण-पूर्वी हिस्से के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ समेत पूरे पूर्वी राजस्थान शामिल है. मौसम विभाग का कहना है कि 26 अगस्त तक मौसम की यह गतिविधी जारी रहेगी.

जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों तक लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद समेत कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही 28 से 30 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर आंधी-बिजली गिरने की भी संभावना है.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई बढ़ोतरी, जानें आज का लेटस्ट रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *