Pulwama: जम्मू कश्मीर में आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. पुलवामा पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आतंकियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक पिस्तौल, 12 राउंड गोला-बारूद और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने आतंकी नेटवर्क को कमजोर करने और इलाके में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए संयुक्त अभियान चलाया. सुरक्षाबलों को यारवन जंगल क्षेत्र में संदिग्ध लोगों के होने की सूचना पर घेराबंदी और तालाशी अभियान चलाया. अभियान के दौरान जंगलों में दो लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लतीफ अहमद दीदाद और एजाज अहमद बजाज के रूप में हुई है. लेने पर 1 पिस्तौल, 12 राउंड गोला-बारूद और एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ. सुरक्षा एजेंसियां अब दोनों आरोपियों के आतंकी संपर्कों, बरामद हथियारों के स्रोत और उनके नेटवर्क की जांच कर रही हैं.