सीएम योगी ने अपराधियों को दी खुली चेतावनी, कहा- जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत होगी कार्यवाही

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कानून-व्यवस्था और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यह बेहद सख्त बयान दिया है। सीएम योगी ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आज यूपी के अन्नदाता किसान के खेत से कोई मोटर चोरी करके नहीं ले जाता है। उसको मालूम है कोई चोरी करेगा तो अगले दिन लंगड़ा जरूर हो जाएगा

हमने माफिया की तोड़ी कमर बोले- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि हमने पहले दिन कहा था कि सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है। हम नकल माफिया और विभिन्न संस्थानों में बैठे हुए माफिया की कमर को भी तोड़ेंगे और उसके आकाओं को भी हम जमीन आसमान दिखाने का काम करेंगे।

18 प्रतिशत बढ़ा कृषि विकास दर

सीएम योगी ने कहा कि 3 लाख 25 हजार करोड़ रुपये अब तक हम गन्ना किसानों के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से पैसा भेज चुके हैं। यूपी ने अपने कृषि विकास की दर को 8% से बढ़ा करके 18% तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *