National Sports Day 2026: देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम 27 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर की विभिन्न यूनिवर्सिटीज से जुड़े 1,500 से अधिक युवाओं, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों से वीडियो कॉल के जरिए संबोधित करेंगे. ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में आरएनटीयू की प्रो. चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, मेरा युवा भारत, रायसेन की डिप्टी डायरेक्टर मोनिका चौधरी और विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. संगीता जौहरी मौजूद रहेंगी.
‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में कई प्रमुख मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटीज से जुड़े शिक्षण संस्थान भी इस हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम खेल-प्रेमी युवाओं और भारत के नीति-निर्माताओं के बीच सीधी बातचीत कराने का बड़ा प्रयास है, इससे युवाओं को अपने विचार, अनुभव और सुझाव बताने का मौका मिलेगा.
इसका उद्देश्य खेल इकोसिस्टम को मजबूत करना. वैज्ञानिक तरीके से टैलेंट की पहचान कर 2036 ओलंपिक के लिए टैलेंट को तैयार करना, शासन-प्रशासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना. भविष्य के लिए जरूरी स्किल्स, वॉलंटियरिंग और राष्ट्र-निर्माण में भागीदार बनना है.
इसे भी पढ़ें:-धार्मिक आस्था से जुड़ी है तुलसी की पूजा, जानिए घर के आंगन में लगे तुलसी का महत्व