राहुकाल के वजह से डेढ़ घंटे नहीं बंधेगी राखी, जानिए रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

Religion: आज रक्षाबंधन है और सुबह से ही बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध  रही हैं। इस पावन पर्व को राखी के नाम से जाना जाता है। बता दें ये पवित्र त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन यानी सावन के आखिरी दिन पर मनाया जाता है और इस साल यह 28 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। लेकिन आज राहुकाल में राखी बांधने से बचें। शास्त्रों में राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित होता है। आज राहुकाल का समय सुबह 10 बजकर 54 मिनट से लेकर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। 

रक्षाबंधन 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दिन भर मौजूद रहेगा। बहनें सुबह, दोपहर या शाम किसी भी समय राखी बांध सकेंगी। लेकिन अगर राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो मुहूर्त सुबह 05:57 से 09:48 बजे तक रहेगा।

रक्षाबंधन पर राहुकाल कब से कब तक रहेगा

रक्षाबंधन पर यानी 28 अगस्त 2026 को राहुकाल 10:46 AM से 12:22 PM बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में राखी बांधने से बचना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *