दिल्ली में बढ़ रहा है स्वाइन फ्लू का प्रकोप, आए कई मामले

New Delhi: दिल्ली में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटे में H1N1 के 199 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ दिल्ली में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3006 तक पहुंच गई है। इस सीजन में दूसरी बार रिकॉर्ड संख्या में मामलों की पुष्टि हुई है।

बता दें कि इंफ्लूएंजा ए और बी को मिलाकर दिल्ली में अब तक 4107 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली से बाहर के मामलों को जोड़ने पर यह संख्या 5020 तक पहुंच गई है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने लोगों को घबराने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सामान्य खांसी, जुकाम और हल्के बुखार की स्थिति में मरीजों को अनावश्यक रूप से अस्पताल जाने से बचना चाहिए।

हालांकि, तेज बुखार, अधिक ठंड लगना या सांस लेने में परेशानी जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *