दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख लोगों के हटाए गए नाम

New Delhi: दिल्ली चुनाव आयोग ने देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया को पूरा करवाया जा रहा है। ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (SIR) के तहत घर-घर जाकर की गई गिनती के बाद, शहर के कुल 1.45 करोड़ वोटरों में से 47.7 लाख लोगों के नाम इसमें शामिल नहीं किए गए।

47.7 लाख लोगों के नाम हटाए गए

दिल्ली के चीफ इलेक्शन ऑफिसर के कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि SIR की प्रक्रिया के तहत दिल्ली में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस प्रक्रिया में दिल्ली के 1.45 करोड़ वोटरों में से 47.7 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में लगभग 97.5 लाख वोटर शामिल हैं।

30 सितंबर तक दर्ज कराए आपत्ति

मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा है कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं आए हैं, वे आगामी 30 सितंबर तक फ़ॉर्म 6 और जरूरी दस्तावेजों के ज़रिए अपने दावे पेश कर सकते हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए. जानकारी के मुताबिक पेश किए गए दावों और आपत्तियों की जांच की जाएगी और नोटिस व निपटारे की प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी। बताया गया है कि दिल्ली में SIR के तहत फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर को जारी कर दी जाएगी।

चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली में SIR की प्रक्रिया के दौरान घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म, वोटरों की जानकारी जुटाने और इन्हें डिजिटाइज करने की प्रक्रिया 30 जून को शुरू हुई और 17 अगस्त को खत्म हुई। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान दिल्ली के कुल 1,45,10,299 वोटरों में से लगभग 67.18 प्रतिशत के फॉर्म डिजिटाइज किए गए। बाकी बचे 47.7 लाख वोटरों को ‘अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लिकेट और अन्य’ (ASDDO) कैटेगरी में ‘जानकारी न मिल पाने वाले’ (uncollectable) के तौर पर रखा गया है। इन वोटरों को ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *