सीएम योगी का आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सौगात, सैलरी में वृद्धि के साथ दी ये सुविधाएं

UP Government: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPKOS) की वेबसाइट, पोर्टल और Logo लॉन्च किया. इसी के साथ आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में 7 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

कर्मचारियों को 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर, आकस्मिक दवा के लिए 5 लाख और एयर एंबुलेंस के लिए 10 लाख रुपये की सहायता भी दी जाएगी. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकोस) के लोगो का अनावरण किया. इस दौरान निगम की वेबसाइट और पोर्टल भी लॉन्च किया गया. कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मचारियों को चेक भी वितरित किए गए.

पोर्टल पर कर्मचारी की भर्ती, तैनाती, उपस्थिति और भुगतान से जुड़ी जानकारी दर्ज की जाएगी. इससे यह पता लगाना आसान होगा कि किस विभाग में कितने आउटसोर्स कर्मचारी काम कर रहे हैं और उन्हें कितना भुगतान किया जा रहा है. कर्मचारियों की सेवा से जुड़ा रिकॉर्ड भी डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगा.

इसे भी पढ़ें:-वजन से लेकर ब्रेन हेल्थ तक, ब्लैक कॉफी के चौंकाने वाले प्रभाव, जाने इसके फायदे और नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *